नई दिल्ली, नगर संवाददाता: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों का बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की घटनाओं में करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान नवंबर से ही दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज दिल्ली पुलिस के बहादुर पुलिसकर्मियों से अस्पताल में भेंट की व उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा में बहादुरी और संयमता की जो मिसाल दिल्ली पुलिस ने पेश की, उस पर पूरे देश को गर्व है।’’ केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव भी गृह मंत्री के साथ थे। शाह ने इस दौरान पुलिसकर्मियों से बातचीत की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात के दौरान शाह ने उन्हें उपहार में फल दिए और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। गृह मंत्री ने सुश्रुत ट्रामा सेंटर और तीरथ राम अस्पताल का दौरा किया। इन अस्पतालों में कुछ घायल कर्मियों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। दोनों अस्पताल सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित हैं। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आरोप लगाया था कि किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए और वे हिंसा में शामिल थे। हिंसा और तोड़-फोड़ में दिल्ली पुलिस के 394 कर्मी घायल हुए हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















