नई दिल्ली, नगर संवाददाता: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग लगने तथा इससे पांच लोगों की मौत की घटना पर दुख जताया और महाराष्ट्र सरकार से पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता करने का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह जानकर बहुत दुख हुआ कि सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। वहां पुनः आग की एक और खबर बहुत चिंताजनक है। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि वह आग में झुलसे लोगों और पीड़ित परिवारों को हर जरूरी मदद मुहैया कराएं।’’ गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी परिसर की एक इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने कहा कि आग की घटना से कोविशील्ड टीकों के निर्माण को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी केन्द्र में ही किया जा रहा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















