नई दिल्ली, नगर संवाददाता: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसआईए) ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर बृहस्पतिवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए आधे उबले अंडे नहीं खाने और कुक्कुट मांस (दाना चुगने वाले पक्षियों का मांस) अच्छी तरह पकाकर खाने की सलाह दी। इसके अलावा प्राधिकरण ने उपभोक्ताओं और खान-पान से जुड़े प्रतिष्ठानों से आग्रह किया कि वे ‘‘घबराएं नहीं’’ और यह सुनिश्चित करें कि कुक्कुट मांस तथा अंडे दिशा-निर्देशों के अनुसार खाने के लिये सुरक्षित हैं। देश के छह राज्यों केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीगढ़ और पंजाब में ‘कुक्कुट पक्षियों’ में बर्ड फ्लू या एवियन इंफ्लुएंजा संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्राधिकरण ने अपने नए दिशा-निर्देश में बताया, ‘‘अच्छी तरह पकाने से मांस या अंडों में मौजूद वायरस निष्क्रिय हो जाता है। जिन इलाकों में कुक्कुट पक्षियों में संक्रमण पाया गया है, वहां से आए मांस और अंडों को कच्चा या आधा पकाकर न खाया जाए।’’
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















