सूरत, नगर संवाददाता: गुजरात के सूरत जिले में कल देर रात एक बेक़ाबू वाहन ने सड़क किनारे सो रहे 20 लोगों को कुचल दिया जिससे उनमें से 15 की मौत हो गयी। पुलिस ने आज बताया कि यहां से करीब 50 किमी दूर किम-मांडवी रोड पर कोसंबा के पलोडगाम के नजदीक यह दुर्घटना हुई। मृतक मूल रूप से राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ निवासी मजदूर बताए गए है। मृतकों में बच्चे और महिलायें भी शामिल हैं। मध्य रात्रि के आसपास एक तेज रफ्तार डम्पर, गन्ना लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के बाद असंतुलित होकर इन मजदूरों के ऊपर चढ़ गया। उनमे से 12 की तो मौक़े पर ही मौत हो गयी। 8 घायलों में से तीन ने सूरत के स्मिमेर अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने डम्पर को जब्त कर इसके चालक और क्लीनर को पकड़ लिया है। बताया जाता है कि चालक ने शराब पी रखी थी। मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो- दो लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपए की सहायता की घोषणा की है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...












