नई दिल्ली, नगर संवाददाता: कोविड-19 टीके की खरीद के लिए दूसरे देशों से मिल रहे अनुरोधों के मद्देनजर इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर कई मंत्रालयों ने सोमवार को बैठक की। सूत्रों ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डिजिटल तरीके से आयोजित बैठक में फार्मास्युटिकल विभाग और विदेश मंत्रालय समेत विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सेदारी की। सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य, वाणिज्य, विदेश मंत्रालय और औषधि विभाग, टीके के संभावित निर्यात में महत्वपूर्ण हितधारक हैं। भारत ने देश में अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए टीकाकरण की शुरुआत कर दी है। इस बीच, टीके की खरीद के लिए कई देशों ने भारत से संपर्क किया है। ऐसी संभावना है कि सबसे पहले भारत के पड़ोसी देशों को टीके की आपूर्ति की जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















