नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने रविवार को तिमारपुर में महापौर के आवास पर आयोजित एक समारोह में लोहड़ी, मकरसंक्रांति और पोंगल त्योहारों के अवसर पर स्मृति चिन्ह देकर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, अलका गुर्जर, उप अध्यक्ष स्थायी समिति विजेन्द्र यादव भी इस समारोह में उपस्थित थे। महापौर जय प्रकाश ने बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया और समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दिल्ली के पूर्व महापौर, महेश चंद शर्मा को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। महापौर जय प्रकाश ने कहा कि हम अपने बड़ों के कारण ही जीवन में आगे बढ़ते हैं क्योंकि वे जीवन जीने के लिए समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन करते हैं और कठिन समय में हमें सही राह दिखाते हैं। उनका ज्ञान, कौशल और अनुभव हमारे जीवन को सरल बनाता है। इसलिए हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए। वे धन्य हैं जिनके साथ उनके बुजुर्ग हैं जिन्हें हम आजकल वरिष्ठ नागरिक कहते हैं।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...

















