मोदीनगर, नगर संवाददाता: मोदी स्पीनिंग एंड वीविंग मिल्स कर्मचारी यूनियन के संरक्षक रामआसरे शर्मा ने अवैध रुप से मिल की संपत्ति बेचने का आरोप लगाते हुए एसडीएम आदित्य प्रजापति को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि मोदी कपड़ा मिल सन 1994 से बंद है, उसके बाद से अभी तक कंपनी ने श्रमिकों का हिसाब नहीं किया है। उसके वाबजूद हरियाणा डिस्टलरी के नाम से मोदी क्लाथ मिल की संपत्तियों को बेच रहे हैं। पत्र में कहा गया है जबकि गत वर्ष फरवरी 2020 में लेबर कमिश्नर द्वारा राजपूताना फर्टिलाइजर लिमिटेड द्वारा मोदी क्लॉथ की संपत्ति को बेचे जाने पर रोक लगा रखी है। मुख्यमंत्री के आदेश पर उक्त प्रकरण की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट भी शासन को जा चुकी है। इसके बावजूद भी जनवरी 2021 में कपड़ा मिल क्षेत्र स्थित एक आवास को बेच दिया गया। खरदीदार ने उसको डिस्समेंटल करना भी शुरू कर दिया है। ज्ञापन में डिस्समेंटल की कार्रवाई पर तत्काल रोकने की मांग की है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















