नई दिल्ली, नगर संवाददाता: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि अटल सुरंग जैसी संरचना के निर्माण के लिए राष्ट्रीय गौरव की भावना सबसे अधिक महत् वपूर्ण है। रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण 9.02 किलोमीटर की सुरंग मनाली को स्पीति घाटी से जोड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल तीन अक्टूबर को इसका उद्घाटन किया था। रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक अटल सुरंग पर एक वेबिनार में रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘अटल सुरंग जैसी महान संरचना के निर्माण के लिए, न केवल ईंट और मोर्टार बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने आईआईटी, एनआईटी और अन्य प्रौद्योगिकी संस्थानों के छात्रों के ज्ञानवर्द्धन के लिए वेबिनार का आयोजन किया। अपने संबोधन में सिंह ने कोविड-19 पाबंदियों के बीच कई सारी तकनीकी चुनौतियों के बावजूद इंजीनियरिंग के इस चमत्कार के निर्माण के लिए बीआरओ के इंजीनियरों की प्रशंसा की।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















