नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तम नगर इलाके में लूट का विरोध करने पर गुरुवार रात दो बदमाशों ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। आरोपियों ने पीड़ित 40 वर्षीय राजू से लूटपाट की और फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद राजू घायल अवस्था में ही अपने घर पहुंचा और पड़ोसी को जानकारी दी। पड़ोसी लाला राम ने पुलिस को सूचना दी और राजू को अस्पताल में भर्ती कराया। उत्तम नगर थाना पुलिस ने राजू के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित राजू परिवार के साथ शिव विहार उत्तम नगर में रहता है और पास की मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। सात जनवरी की सुबह करीब चार बजे राजू केशोपुर मंडी से सब्जी लेने के लिए जा रहा था। वह ई ब्लॉक की डिस्पेंसरी के पास पहुंचा तभी दो लड़कों ने उसे रोककर लूटपाट शुरू कर दी। राजू आरोपियों से भिड़ गया तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने राजू पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी लूट के बाद फरार हो गए।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















