नई दिल्ली, नगर संवाददाता: श्रीनगर व जम्मू का मौसम खराब होने के चलते दिल्ली से इन दोनों जगहों के बीच चलने वाली नौ उड़ानें गुरुवार को रद्द की गई। दिल्ली हवाईअड्डा प्रशासन के मुताबिक इनमें से तीन उड़ानें दिल्ली से श्रीनगर रवाना होने वाली थीं और दो उड़ानें श्रीनगर से दिल्ली आने वाली थीं। इसके अलावा दो उड़ाने दिल्ली से जम्मू जाने वाली थीं और दो उड़ाने जम्मू से दिल्ली आने वाली थीं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से श्रीनगर में बर्फबारी व घना कोहरा पड़ रहा है। बता दें, कि दृश्यता 50 मीटर के कम होने के बाद उड़ानों के परिचालन पर असर पड़ता है। घने कोहरे में दिल्ली हवाईअड्डे पर कैट थ्री बी प्रणाली की मदद से उड़ानों का परिचालन होता है। यह एक प्रकार की तकनीक होती है। यह ऐसे उपकरण होते हैं, जो रनवे पर लगे होते हैं और कोहरे में विमान को सुरक्षित लैंडिंग करने में मदद करते हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















