कोरोना से हुई मौत पर आश्रितों को नौकरी देगा उत्तरी निगम

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी जोनों में कोरोना से युद्ध के दौरान ड्यूटी पर कर्मचारियों की मौत पर निगम उनके आश्रितों को नौकरी देगा। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान उत्तरी निगम के 17 कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत हुई थी।

उत्तरी निगम के महापौर जयप्रकाश ने बताया कि निगम का कोई भी कर्मचारी चाहे वह नियमित है या फिर अनुबंध आधार पर अगर उसकी मौत कोरोना से ड्यूटी के दौरान हुई है तो उसके आश्रितों को नौकरी दी जाएगी। इनमें ए तथा बी श्रेणी में समकक्ष पद पर या सी श्रेणी के प्रवेश स्तर पर नियमित नौकरी दी जाएगी। हालांकि उसकी योग्यता को भी ध्यान में रखा जाएगा। अगर कोई कर्मचारी अनुबंध आधार पर था तो उसके आश्रित को अनुबंध आधार पर योग्यता के मुताबिक की नौकरी दी जाएगी।

कोरोना मौत पर कर्मचारी को एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति की बैठक में बुधवार को स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी ने सर्वसम्मति से कोरोना महामारी से निगम कर्मचारियों की मौत पर एक करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है। इस प्रस्ताव को सदन की अंतिम मुहर लगने के बाद दिल्ली सरकार को भेजा जाएगा।

कोरोना से युद्ध लड़ने में उत्तरी निगम के डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कोरोना महामारी से उत्तरी निगम के 17 कर्मचारियों की मौत हो हुई। स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी ने बताया कि इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here