सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई धूम-धाम से

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती सैनी समाज द्वारा मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी, राजस्थान से सांसद राजेंद्र गहलोत एवं निगम पार्षद श्रीमती श्वेता सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सुमन कुमार सैनी, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा दिल्ली ने किया। कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने जहां सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला, उनके द्वारा विषम परिस्थितियों में किए गए कार्यों के विषय में बताया, वही आज उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रसंगिकता की व्याख्या भी की। इसके साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष ने सैनी समाज को पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ने का आह्वान किया और समाज को सम्मान देने का भरोसा भी दिलाया।

कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह एवं राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने सावित्रीबाई फुले के विषय में विस्तार से अपनी बात रखी। नायाब सिंह ने कहा कि आज जो महिला कल्याणकारी योजनाएं मोदी जी ने चलाई हैं अवश्य ही उसके पीछे सावित्रीबाई फुले जैसी समाज सेविका प्रेरणा रही हैं। अंत में संतोष पाल ने बताया की ओबीसी मोर्चा सभी समाजों का समन्वय कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा है। उन्होंने सभी लोगों से सावित्री बाई फूले जैसी समाज सेविका से प्रेरणा लेने का भी आह्वान किया और सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और बेहतरीन संयोजन और संचालन के लिए सुमन कुमार सैनी को भी धन्यवाद एवं बधाई दी। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए सैनी बंधुओं ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व धन्यवाद किया एवं पूरी तरीके से बीजेपी के साथ जुड़े रहने का संकल्प भी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here