नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि केन्द्र के नये कृषि कानूनों से किसानों को किसी भी तरह का फायदा नहीं होगा जबकि नुकसान बहुत सारे होंगे। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के अनुसार इन कानूनों के जरिये किसान मंडियों के बाहर अपनी उपज बेचने में सक्षम होंगे, लेकिन उन्हें मंडियों के बाहर अपनी फसल का आधा दाम ही मिलता है, तो यह किस तरह का फायदा है। केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की मांग को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से आये किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले लगभग चार सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) ने आंदोलनकारी किसानों का मजबूती के साथ समर्थन किया है। इस महीने के शुरू में केजरीवाल सिंघू बॉर्डर भी गये थे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा का कहना है इन कानूनों से किसानों का कोई नुकसान नहीं होगा पर फायदा क्या होगा? वे कहते हैं अब किसान मंडी के बाहर कहीं भी फसल बेच पाएगा। लेकिन मंडी के बाहर तो आधे दाम में फसल बिकती है? ये ‘फायदा’ कैसे हुआ? सच्चाई ये है कि इन कानूनों से ढेरों नुकसान हैं और एक भी फायदा नहीं।’’
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















