तीनों निगमों के हजारों कर्मचारी आज सिविक सेंटर पर देंगे धरना

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: तीनों निगमों की कॉन्फेडरेशन ऑफ एमसीडी एम्पलाइज यूनियंस पांच माह से वेतन, छह माह से पेंशन तथा शिक्षा बिल नहीं दिए जाने को लेकर आज (गुरुवार) सिविक सेंटर में धरना-प्रदर्शन करेगी। एक दिन के धरने के बाद यूनियंस के पदाधिकारी और हजारों कर्मचारी चार जनवरी को पूर्वी निगम मुख्यालय पर एक दिन का सांकेतिक धरना देंगे। यूनियंस के संयोजक एपी खान ने ऐलान किया है कि अगर इस दौरान निगम कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं हुआ तो सात जनवरी को उपराज्यपाल निवास पर अनिश्चिकालीन हड़ताल के साथ निगम के सभी कार्यालयों में काम बंद हड़ताल की जाएगी।

निगम मुख्यालय सिविल सेंटर में गुरुवार एक बजे दक्षिण दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति की बैठक और तीन बजे से सदन की बैठक है, लेकिन उससे पहले सुबह दस बजे से तीनों निगमों की एमसीडी एप्लाइज यूनियंस के पदाधिकारी कर्मचारियों के साथ यहां धरना शुरू कर देंगे। यूनियंस के पदाधिकारियों ने कहा कि वेतन की मांग को लेकर तीनों निगमों के महापौर सीएम आवास पर धरना और भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन इससे उन्हें वेतन तो नहीं मिला। उत्तरी निगम में पांच माह से लेकर तीन माह तक तथा सात माह से पेंशन नहीं मिली है। इसको लेकर गुरुवार दस से शाम पांच बजे तक ए ब्लॉक सिविक सेंटर में धरना दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here