नई दिल्ली, नगर संवाददाता: कांग्रेस ने अपनी हिमाचल प्रदेश इकाई के लिए बुधवार को राजनीतिक मामलों की समिति समेत तीन प्रमुख समितियों का गठन किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तीन समितियों- राजनीतिक मामलों की समिति (चुनाव रणनीति समिति), समन्वय समिति और अनुशासनात्मक समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की है। कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला राजनीतिक मामलों की समिति और समन्वय समिति की अध्यक्षता करेंगे। विप्लव ठाकुर को अनुशासनात्मक समिति का प्रमुख बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को राजनीतिक मामलों की समिति और समन्वय समिति में स्थान दिया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















