कैथल, नगर संवाददाता: क्योड़क एसबीआई एटीएम उखाड़कर चुराने के मामले में चौकी क्योड़क पुलिस द्वारा दो आरोपी गिरफतार कर लिए गए, जिनका न्यायालय की मार्फत प्रोडैक्शन वांरट जारी करवाया गया था। उक्त मामले में 2 अन्य आरोपी पहले ही गिरफतार किए जा चुके है। चौकी क्योड़क पुलिस द्वारा प्रोटैक्शन वांरट पर लिए गये दोनों आरोपियों के कब्जे से पहले ही यूपी व सीआईए.टू पुलिस टीम द्वारा क्योड़क एसबीआई एटीएम से चोरीशुदा 1.5 लाख रुपए नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की जा चुकी है। घटनास्थल की निशानदेही सहित व्यापक पूछताछ उपरांत दोनों आरोपी बुधवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गये। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि 12 जून की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा क्योड़क एसबीआई बैंक के नकदी भरे एटीएम को उखाड़कर ले जाने के मामले में चौकी क्योड़क प्रभारी एएसआई रणदीप की अगुवाई में एएसआई रामफल की टीम द्वारा आरोपी जाबिर निवासी शाहपुर यूपी व इकराम निवासी बेगीनाजर यूपी को जांच के दौरान नियमानुसार कार्रवाई तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी गुलशेर उर्फ काला निवासी पुबेर जिला यमुनानगर तथा फरमान निवासी बेगीनाजर जिला सहारनपुर यूपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एटीएम चोरी के किसी मामले में कुरुक्षेत्र कारावास में बंद आरोपी जाबिर व इकराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा न्यायालय की मार्फत प्रौटेक्शन वारंट जारी करवाए गए थे।
Latest News
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...
आईजी सागर जोन, डीआईजी छतरपुर रेंज, पुलिस अधीक्षक एवं सदर विधायक की गरिमामयी उपस्थिति...
रिपोर्टर :- राजकुमार शुक्ला, छतरपुर में यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण आईजी सागर जोन श्रीमती डॉ....














