नई दिल्ली, नगर संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक रोड्डम नरसिम्हा के निधन पर मंगलवार को शोक प्रकट किया। श्री नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रख्यात वैज्ञानिक श्री रोड्डम नरसिम्हा के निधन से दुखी हूँ। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनका योगदान असाधारण है। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम् शांति।’ भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएस) में सेवाएं देने वाले 87 वर्षीय वैज्ञानिक नरसिम्हा ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे कर्नाटक के बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। नरसिम्हा हृदय संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे और 2018 में उन्हें मस्तिष्काघात हुआ था। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिये उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...

















