नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में उनके त्याग और संघर्ष को लोग सम्मान के साथ याद करते हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि है। कृतज्ञ राष्ट्र के साथ उनकी पावन स्मृति को सादर नमन करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्वाधीनता आंदोलन में उनके त्याग और संघर्ष, राष्ट्र के एकीकरण और अखंडता के लिए उनके दृढ़ संकल्प को देश का प्रत्येक नागरिक आज भी सम्मान के साथ कृतज्ञतापूर्वक याद करता है।’’ उन्होंने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान की भी सराहना की। सरदार पटेल भारत के पहले गृह मंत्री थे और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण का श्रेय उनकी सियासी और कूटनीतिक क्षमता को दिया जाता है।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...

















