नई दिल्ली, नगर संवाददाता: बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से बहने वाली बर्फीली हवाओं ने मंगलवार को दिल्ली का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे ला दिया, जो इस मौसम में अब तक का शहर का न्यूनतम तापमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मैदानी इलाकों के लिए आईएमडी, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे जाने पर शीतलहर घोषित कर देता है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हालांकि दिल्ली जैसे छोटे इलाकों के लिए अगर एक दिन के लिए भी तापमान नीचे चला जाता है तो शीतलहर की घोषणा की जा सकती है। शहर के लिए मौसम संबंधी आंकड़े उपलब्ध करने वाली सफदरजंग वेधशाला के अनुसार मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं जाफरपुर में पारा गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आईएमडी ने कहा कि आयानगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमशः चार डिग्री सेल्सियस और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता भी सुधर कर ‘मध्यम’ श्रेणी में आ गयी। सुबह 10 बजे शहर की वायु गुणवत्ता 190 दर्ज की गई। सोमवार की औसत एक्यूआई 160, रविवार को 305 और शनिवार को 356 दर्ज की गई थी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















