नई दिल्ली, नगर संवाददाता: फंड की मांग को लेकर निगमों के महापौरों का धरना मुख्यमंत्री निवास के बाहर सातवें दिन भी जारी रहा। रविवार को दिल्ली की सफाई कर्मचारी यूनियनों ने महापौरों के धरने का समर्थन किया। इस दौरान महापौर जयप्रकाश ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में कुल 35000 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। कुल 1000 ढलाव घर हैं। 4500 मीट्रिक टन कूड़ा, 100 मीट्रिक टन बायोमेडिकल वेस्ट निगम द्वारा उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि इन सफाई कर्मचारियों को जल्द वेतन नहीं दिया गया तो वह हड़ताल पर जा सकते हैं और इसके लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार होगी। महापौर ने कहा कि दिल्ली के तीनों महापौर लगातार सात दिनों से इस कड़ाके की ठंड में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। मगर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार भी महापौरों से मिलने की कोशिश नहीं की।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















