नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में भाजपा कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट जुल्फिकार कुरैशी व उसके बेटे जांबाज की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर लिया है। 23 नंवबर को 29 वर्षीय नासिर ने अपने साथियों के साथ पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस मामले में हत्या की साजिश रचने वाले नासिर के बड़े भाई 31 वर्षीय खालिद व 30 वर्षीय तारिक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का परिवार व मृतक जुल्फिकार कुरैशी सुंदर नगरी में स्क्रैप का कारोबार करते थे। दोनों की दुकानें एक दूसरे से सटी हुई थीं। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में जुल्फिकार ने उनकी झूठी शिकायतें की थीं, जिससे उनकी दुकान बंद करा दी गई थी। आरोपियों ने कई बार समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन जुल्फिकार तैयार नहीं हुए। इसी को लेकर नासिर और उसके अन्य भाइयों ने जुल्फिकार की हत्या करने की योजना बना ली। नासिर ने अपने दोस्त अशफाक व अन्यों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने खालिद और तारिक को धर दबोचा। इसके बाद नासिर की तलाश शुरू की और उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















