दिल्ली फायर: अपनों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं श्रमिकों के परिजन

नई दिल्ली/नगर संवाददाता : राष्ट्रीय राजधानी के बीचों बीच स्थित रानी झांसी रोड पर एक फैक्टरी में रविवार सुबह लगी भीषण आग में मारे गए श्रमिकों के परिवार वाले अपनों की तलाश में दर.दर भटक रहे हैं।

सभी झुलसे हुए लोगों और मृतकों को आरएमएल अस्पताल, एलएनजेपी और हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है, जहां लोग अपने रिश्तेदारों को ढूंढने के लिए चक्कर काट रहे हैं।

पुलिस के अनुसार उत्तरी दिल्ली में रविवार सुबह लगी इस भीषण आग में 43 लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए हैं। इनमें से अधिकतर श्रमिक हैं।

एलएनजेपी में अपने ससुर जसीमुद्दीन (56) और अपने अन्य रिश्तेदार फैसक खाक (25) को ढूंढने पहुंचे मोहम्मद ताज अहमद (40) ने कहा कि उन्हें सुबह-सुबह दोनों के आग में फंसने की जानकारी मिली।
उन्होंने कहा कि वे अनाज मंडी इलाके में कपड़े की एक फैक्टरी में काम करते थे। मैं अनाज मंडी पहुंचा लेकिन पुलिस प्रतिबंध और बचाव अभियान जारी होने के कारण अपने रिश्तेदारों को नहीं ढूंढ पाया।

इसके बाद में एलएनजेपी गया लेकिन पुलिस और अस्पताल के कर्मचारियों ने कुछ नहीं बताया। अहमद ने कहा कि आखिरी बार उनसे कल दोपहर 3 बजे बात हुई थी लेकिन अब कोई फोन नहीं उठा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here