मुंबई में चक्रवात ‘महा’ का असर, तेज बारिश से कई इलाकों में भरा पानी

मुंबई/नगर संवाददाता: गुजरात में आए चक्रवात ‘महा’ का असर मुंबई में भी दिखाई दे रहा है। मुंबई में सुबह 5 बजे से हो रही भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है।

एएनआई ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई के उपनगर मलाड में बारिश की वजह से सड़कों पर पानी बह निकला। इस वजह से यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि चक्रवात ‘महा’ के कमजोर होने से गुजरात के लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से उठा चक्रवात बुधवार को तेजी से कमजोर पड़ा और गुरुवार सुबह तक ‘गहरे दबाव’ और फिर ‘दबाव’ वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया।
गुजरात के वेरावल तट से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण में यह दबाव बना हुआ है। यह पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर अगले 12 घंटे के दौरान दक्षिण गुजरात तट पर कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो कमजोर हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here