हरियाणा में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अध्यक्ष सुभाष बराला का इस्तीफा

चंडीगढ़/नगर संवाददाता : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के रूझान में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं देख प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया। हरियाणा चुनाव परिणामों को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

गौरतलब है कि सभी 90 सीटों के रूझान आ चुके हैं और किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां सत्तारूढ़ दल भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है।

रूझानों में टोहाना सीट से उम्मीदवार बराला जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबली से 25,090 मतों से पीछे चल रहे हैं।
टोहाना में हार के अंदेशे से बराला मतगणना के बीच में ही मतदान केंद्र छोड़कर चले गए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बराला ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
मतदान से पहले हरियाणा में 75 सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा 35 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी 35 सीटों पर आगे है। जजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। यही रूझान कायम रहते हैं तो जजपा किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here