पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

जम्मू कश्मीर/श्रीनगर, नगर संवददाता : श्रीनगर। पाकिस्तान द्वारा मंगलवार को एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन किया, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। इस हमले में सेना के नायक रवि रंजन कुमार सिंह शहीद हो गए।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलाईं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान आए दिन बिना किसी कारण के युद्धविराम का उल्लंघन कर भारतीय सीमा में गोलीबारी करता रहता है। गत शनिवार को पाक सेना की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया था और पाकिस्तान के तीन रेंजरों को मार गिराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here