मनमोहन सिंह बने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य, 2024 तक रहेगा कार्यकाल

राजस्थान/नगर संवददाता : जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉण् मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुन लिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद रविवार शाम को डॉ. सिंह को कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान से राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया है।

19 अगस्त, सोमवार को जयपुर में डॉ. सिंह को राज्यसभा सदस्य का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। भाजपा के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के आकस्मिक निधन की वजह से यह सीट खाली हुई थी।

डॉ. मनमोहन सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। बीजेपी ने या फिर किसी निर्दलीय ने मनमोहन सिंह के खिलाफ पर्चा नहीं भरा था। स्मरण रहे कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
नामांकन के दौरान मनमोहन सिंह (86) के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अविनाश पांडे भी मौजूद थे। डॉ. सिंह लगभग 3 दशकों से असम से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रहे है और उनका कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो चुका है। मनमोहन सिंह 3 अप्रैल, 2024 तक राज्यसभा सदस्य रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here