दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

दिल्ली/नगर संवददाता : नई दिल्ली, 20 जुलाई  दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। शीला दीक्षित काफी समय से बीमार थीं। शीला दीक्षित ने एस्कॉर्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। शीला दीक्षित के निधन की खबर पाकर कांग्रेस वर्कर उनके आवास और अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गए हैं।  शीला अभी कांग्रेस अध्यक्ष थीं। शीला दीक्षित मूलतः पंजाब के कपूरथला से संबंध रखती थीं।

शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। वे दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री भी रहीं। 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। हालांकि, उन्होंने 25 अगस्त 2014 को इस्तीफा दे दिया था।

कौन थी शीला दीक्षित

11 अप्रैल 2014 से 25 अगस्त 2014 तक केरल की राज्यपाल थी।
दिल्ली की 15 साल सीएम रही।
15 साल तक सीएम रहने वाली वाली पहली महिला सीएम
10 जनवरी, 2019 शीला दीक्षित को बनाया गया था दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष
1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश की कनौज लोकसभा सीट से सांसद थी।
2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सीएम प्रत्याशी बनाया था।
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का काफी करीबी माना जाता था।
1986 से 1989 तक केंद्र में मंत्री थी।
केंद्र में संसदीय कार्य राज्य मंत्री थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here