गुरूग्राम, हरियाणा/नगर संवाददाताः एक युवती की शिकायत पर पालम विहार थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवक काफी समय से युवती को तंग कर रहा था। वह उससे शादी करना चाहता है। युवती ने तल्ख विरोध किया तो उसने छेड़छाड़ की व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता चौमा गांव में रहती है। वह एक कंपनी में कार्यरत है। इसी गांव में रहने वाला राहुल गुप्ता उसका कंपनी से आते-जाते पीछा करता था। दस दिन पहले वह युवती के ऑफिस में तेजाब लेकर आ गया था। उस समय सदर थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज किया था। इसके बाद भी वह उसका पीछा कर रहा है। युवक मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज भेजता है। चार दिन पहले उसने युवती से घर के पास गलत हरकत की थी। पालम विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














