नई दिल्ली/नगर संवाददाताः दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए पदाधिकारियों की घोषणा मंगलवार को हो सकती है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की मेयर कमलजीत सहरावत और नेता सदन शिखा राय की प्रदेश उपाध्यक्ष पद से छुट्टी होनी तय है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मेयर प्रीति अग्रवाल की जगह किसी अन्य महिला को प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया जाएगा। पूर्वी दिल्ली के मेयर विपिन बिहारी सिंह की जगह किसी और को प्रदेश भाजपा पूर्वाचल मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रदेश में 18 प्रकल्प और दस विभाग भी बनाने की तैयारी है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, सहप्रभारी तरुण चुघ, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और तीनों महामंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें नए पदाधिकारियों के नाम पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि कमलजीत सहरावत और शिखा राय की जगह उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व प्रदेश महामंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व महापौर मीरा अग्रवाल दौड़ में सबसे आगे हैं। कई अन्य महिला नेताओं के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।निगम चुनाव जीतने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश, मंत्री राजेश लावड़िया और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम पराशर झा को निगम में कोई जिम्मेदारी नहीं मिली है इसलिए कई नेता इन्हें संगठन में बनाए रखने की वकालत कर रहे हैं।उन पदाधिकारियों के बारे में भी अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, जिनकी पत्नी पार्षद बन गई हैं। पूर्व विधायक विजय जौली, सत्य प्रकाश राणा, सुभाष सचदेवा डॉ. सीएल गुप्ता सहित कई पूर्व विधायकों को किसी विभाग या प्रकल्प की जिम्मेदारी दी जा सकती है। आशीष सूद, लता गुप्ता, विशाखा सैलानी सहित कई पूर्व पार्षदों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर विचार हो रहा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















