नई दिल्ली/नगर संवाददाताः मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मॉनसून के अगले तीन-चार दिनों में पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी से लेकर बेहद भारी बारिश और कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगले तीन-चार दिनों में दिल्ली और पड़ोस के हिस्सों में मॉनसून पहुंचेगा. यह गुजरात और मध्य प्रदेश के हिस्सों में भी उसी समय में पहुंचेगा। देशभर में बारिश में सामान्य स्तर से माइनस एक फीसदी की कमी आई है। इस मौसम में इस तरह की यह पहली गिरावट है, लेकिन अच्छी बारिश से इसकी भरपाई हो जाएगी। तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र और केरल में आज भारी से बेहद भारी बारिश होने की संभावना है। विदर्भ, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओड़िशा, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। गांगेय क्षेत्र में मॉनसून के बादल मंडरा रहे होने के मद्देनजर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और राजस्थान के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने के साथ ही आंधी आने की उम्मीद है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















