नई दिल्ली/नगर संवाददाताः केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम आज सुबह दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर के सरकारी आवास पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने चुनाव के वक्त हुए टॉक टू एके कैंपेन को लेकर सिसोदिया से जानकारी मांगी। सीबीआई ने ‘टॉक टू एके’ कैंपेन के संबंध में शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान दर्ज किया। आपको बता दें कि ‘टॉक टू एके’ कैंपेन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जनता से सीधे संवाद कार्यक्रम था। डिप्टी सीएम ऑफिस में मीडिया प्रभारी अरूणोदय प्रकाश ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। सीबीआई अधिकारी ने बताया, “अधिकारियों की एक टीम टॉक टू एके घोटाले में दर्ज प्राथमिक जांच के संबंध में सिसोदिया के निवास स्थान पर पहुंची।”
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















