नई दिल्ली/नगर संवाददाताः जीएसटी के एक जुलाई से लागू होने की पूरी संभावना को देखते हुए कंपनियां अपने पुराने माल को निपटाने के लिए ग्राहकों को भारी छूट की पेशकश कर रही हैं। जहां गारमेंट्स कंपनियां अपने पुराने माल को ठिकाने लगा रही हैं वहीं कार बनाने वाली कंपनियां 2.5 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। लिवाइस, रीबॉक और वुडलैंड इस समय अपने उत्पादों पर भारी छूट दे रही हैं। वुडलैंड वर्ल्डवाइड के प्रबंध निदेशक हरकीरत सिंह ने कहा कि खुदरा विक्रेता ज्यादा मात्रा में पुराने माल को अपने पास नहीं रखना चाहते क्योंकि नई टैक्स सिस्टम में उनका माजर्नि बदलने की संभावना है। कोई भी ब्रांड एक जुलाई से पहले अपना पूरा पुराना माल नहीं बेच सकती लेकिन हम अधिक से अधिक माल बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















