नागौर, राजस्थान/राजेंद्र घटियालाः घटना नागौर जिले के पास खींवसर थाना क्षेत्र की है। जहां एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर पति पत्नी और उसके दो बच्चे सवार थे और कार द्वारा दुर्घटना होने पर पति पत्नी और दोनों बच्चे करीब 100 फीट तक दूर उछल कर गिर गए और घायल हो गए। जिसके बाद सभी को फौरन ग्रामीणों की मदद से जोधपुर रेफर किया गया। जिसमें रेफर के दौरान 7 साल के मासूम की मौत हो गई। अन्य तीनों का जोधपुर में इलाज चालू है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अधिकारी और ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और कार का पीछा किया। लेकिन कार चालक भागने में कामयाब रहा। घायलों में सोयला निवासी पुनाराम पुत्र रहींग राम जाट उम्र 33 पत्नी आशा उम्र 31 बेटी उर्मिला 4 वर्ष और मृतक बेटा गौतम उम्र 7 वर्ष है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















