नई दिल्ली/नगर संवाददाताः सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज की ओर से किए गए एक सर्वे में पता चला है कि कर्नाटक देश के सबसे भ्रष्ट राज्य है। रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वेक्षण के दौरान सार्वजनिक सेवाओं के लिए रिश्वत देने में लोगों के अनुभव के आधार पर कर्नाटक ने भ्रष्ट राज्यों की सूची में सबसे पहले स्थान हासिल किया है। कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर और पंजाब का नंबर आता है। सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज ने ये सर्वे देश के 20 राज्यों में कराया था। सर्वे के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, केरल और छत्तीसगढ़ सबसे कम भ्रष्ट राज्यों में हैं. सर्वेक्षण के दौरान शहर और गांव के करीब तीन हजार लोगों की राय ली गई। सर्वे में ये भी दावा किया गया है कि ज्यादातर लोगों ने माना है कि नवंबर में हुए नोटबंदी के बाद सार्वजनिक सेवाओं में भ्रष्टाचार को लेवल कम हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2017 में 20 राज्यों और 10 सार्वजनिक सेवाओं के लिए दिया गया कुल रिश्वत 6350 करोड़ था जबकि 2005 में यह 20,500 करोड़ था। हालांकि इस स्टडी में ये इशारा किया गया है कि सार्वजनिक सेवाओं में भ्रष्टाचार को कम करने के लिए अभी काफी कुछ किया जाना बाकी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















