अहमदाबाद, गुजरात/नगर संवाददाताः फिल्मों में आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए पुलिस को अपना गेटअप बदलते आपने देखा ही होगा, लेकिन अहमदाबाद में लेडी सिंघम के नाम से मशहूर एसीपी मनजीता बंजारा जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए बुर्का पहनकर उनके अड्डे पर पहुंच गई। बुर्का पहनकर पहुंचीं एसीपी को देख तमाम जुआरी स्तब्ध रह गए। इस कार्रवाई के दौरान 28 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। शहर के पूर्वी जोन की एसीपी मनजीता बंजारा ने सोमवार को कहा कि इसनपुर के गरीब नवाज मस्जिद के पास कुख्यात शेर महमूद और नासीरखान पठान जुए का अड्डा चलाते थे। आसपास के लोगों की शिकायत थी कि यहां शराब पीकर जुआ खेलने आने वाले लोग आए दिन महिलाओं से छेड़खानी करते थे। पुलिस में शिकायत होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही थी। आरोपियों को इस कार्रवाई के बारे में पता न चल पाए, इसलिए चुनिंदा अधिकारियों के साथ मुस्लिम महिला की तरह बुर्का पहनकर जुए के अड्डे पर छापा मारा गया। इस कार्रवाई में घटनास्थल से जुए का अड्डा चलाते हुए शेर महमूद और नासिर पठान सहित 28 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में दरियापुर में इसी तरह वर्षों से जुए का अड्डा चल रहा था। इस बारे में पुलिस को पता होने के बाद भी वह छापा मारने के लिए पहुंचती तो स्थल पर कोई नहीं मिलता था और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ता था। परंतु यहां भी एसीपी मनजीता बंजारा ने फिल्मी स्टाइल में छापा मारकर आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















