नई दिल्ली/नगर संवाददाताः अपनी लंबित मांगों को लेकर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के अधिकारी और कर्मचारी 24 मार्च को दिल्ली में धरना देंगे। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक यूनियन के प्रदेश संयोजक कुमार मुकेश ने बताया कि बैंक के अधिकारी व कर्मचारी पिछले एक वर्ष से अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। विभिन्न एसोसिएशन और संगठनों ने पिछली बार मई में प्रस्तावित धरने को प्रबंधन द्वारा दिए भरोसा के बाद वापस ले लिया था, लेकिन प्रबंधन लगातार वादाखिला़फी कर रहा है एवं समझौते के बावजूद न्यायोचित मांगों पर को पूरा करने में आनाकानी कर रहा है। प्रबंधन की अन्यायपूर्ण नीतियों एवं तानाशाही रवैये से बैक के अधिकारी व कर्मचारी परेशान हैं। जिसके कारण बैंक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। परेशान बैंक में कार्यरत सभी संगठनों ने ज्वाइंट फोरम के माध्यम से दोबारा आंदोलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।यूनियन और ज्वाइंट फॉरम के संयोजक कुमार मुकेश ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में एसके मित्रा कमेटी रिपोर्ट लागू करने के बाद किए गए संशोधन वापस हों, छिटपुट गलतियों पर दी गई चार्जशीट वापस हो, चपड़ासी के खाली पदों पर अविलंब भर्ती हो एवं दैनिक मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दी जाए, पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू हो, मकान किराया भत्ता दसवें वेतन समझौते के अनुसार लागू हो, मकान ऋण, वाहन ऋण, ओवर ड्राफ्ट सुविधा एवं पर्सनल ऋण में प्रायोजक बैंक के समान शर्तें लागू हों, नोटबंदी के समय के एवज में ओवरटाइम व स्पेशल छुट्टियां दी जाएं, पेट्रोल भत्ता प्रायोजक बैंक के समान लागू हो, दसवें वेतन समझौते के अनुरुप कैशलेश मेडिक्लेम सुविधा लागू हो, सभी शाखाओं में पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं आदि हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















