नई दिल्ली/नगर संवाददाताः देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक कैब ड्राइवर ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। छेड़छाड़ की इस घटना से व्यथित युवती ने फेसबुक पर अपना दर्द बयां किया है। युवती ने लिखा- उबर कैब के साथ यह मेरा अंतिम अनुभव है। वहीं, पुलिस ने शिकायत नहीं मिलने की बात कही है। गुड़गांव जिले के अतिरिक्त उपायुक्त चिन्मय बिशवाल का कहना है कि लड़की ने कोई शिकायत अभी तक नहीं की है। युवती के मुताबिक, उसने महरौली से गुरुग्राम जाने के लिए उबर कैब बुक किया था। युवती का आरोप है कि कैब चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। युवती ने अपने फेसबुक वॉल पर इस संबंध में पोस्ट किया है। युवती के मुताबिक, उबर कैब के साथ उसका आखिरी अनुभव है। युवती के फेसबुक वॉल के मुताबिक, सुबह उसने अपने घर (महरौली) से गुड़गांव के ऑफिस के लिए उबर कैब बुक की। कार में सवार होने के साथ ही ड्राइवर युवती को घूरने लगा। इस दौरान मैंने ड्राइवर को नजरअंदाज करने के लिए फोन पर बात करनी शुरू कर दी। इस पर उसने कार के रेडियो की आवाज बढ़ा दी। इसके बाद कहां रहती हो? क्या करती हो? क्या आप अकेली रहती हो? जैसे सवाल करने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, उसने कहा- ‘आप दिल्ली की नहीं लग रही हो? इतनी भी क्या नाराजगी है। आप कुछ भी नहीं बोल रहे हो।’ युवती के मुताबिक, उसने ड्राइवर से अपने काम से काम रखने की बात कही। इसके बाद ड्राइवर ने तेज गति के साथ कार चलानी शुरू कर दी। इसके साथ ही उसने कहा कि गाड़ी ठोंक दूं क्या…तब पता चलेगा। इस पर युवती ने पुलिस में शिकायत की बात कही तो भी वह शांत नहीं हुआ। युवती का कहना है कि वह किसी तरह ऑफिस पहुंची।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















