नई दिल्ली/नगर संवाददाताः नरेंद्र मोदी सरकार ने सरकारी विभागों में बंपर भर्तियों का रास्ता साफ कर दिया है। सरकार एक नई स्कीम पर काम कर रही है जिससे मार्च 2018 तक करीब 2.80 लाख नई नौकरियों की सौगात दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए फंड भी एलॉट किया जा चुका है। एक अनुमान के मुताबिक 2016 में सरकारी कर्मचारियों की संख्या 32.84 लाख थी जोकि 2018 तक 35.67 लाख किए जाने की योजना है। ये भर्तियां आयकर विभाग, कस्टम और एक्साइज विभाग और पुलिस और अर्धसैनिक बलों में की जाएंगी। आयकर विभाग में मौजूदा समय में 46 हजार कर्मचारी हैं जिन्हें बढ़ाकर 80 हजार किया जाएगा। कस्टम विभाग में में भी 41 हजार नई भर्तियां होंगी। फिलहाल यहाँ 50, 600 कर्मचारी काम कर रहे हैं। सबसे ज्याादा भर्तियाँ पुलिस और अर्धसैनिक बलों में की जाएगी। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मौजूदा संख्या 10.07 लाख है जिसे मार्च तक बढ़ाकर 11.13 लाख किया जाएगा। इसके लिए बजट आवंटन हो चुका है। मोदी सरकार 2018 तक सरकारी नौकरियों के लिए बंपर भर्ती करना चाहती है। इसी के तहत सभी विभागों में वैकेंसी निकाली गयी हैं। रेलवे की मजबूती पर भी सरकार ध्यान दे रही है। फिलहाल रेलवे की वैकेंसी की घोषणा नहीं हुई है लेकिन जल्द ही यहां भी भर्ती की घोषणा की जा सकती है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















