नई दिल्ली/नगर संवाददाताः बैंकों के कर्मचारी 28 फरवरी को एक दिन के हड़ताल पर जा सकते हैं। बैंकों से जुड़े कर्मचारी संगठनों का कहना है सरकारी बैंकों एसबीआइ, पीएनबी ने अपने ग्राहकों को जानकारी दे रखी है कि अगर वो 28 फरवरी को हड़ताल पर जाते हैं तो कुछ असुविधा होगी। इसके अलावा प्राइवेट बैंकों एचडीएफसी, एक्सिस बैंक में चेक क्लियरेंस के अलावा कामकाज सामान्य रहने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि बैंक के अधिकारी सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे हैं जिसमें बैंकों के एनपीए या बैड लोन के लिए बड़े अधिकारियों को जिम्मेदार करार देने की योजना है। बैंकों की 9 यूनियन के प्रमुख संगठवन युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस इस हड़ताल में शामिल होंगे। लेकिन भारती मजदूर संघ और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स हड़ताल में शामिल नहीं हैं। 21 फरवरी को चीफ लेबर कमिश्नर और बैंकों के संगठनों के बीच सेवा संबंधी सुविधाओं को लेकर बैठक बेनतीजा रही थी। बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी नौकरियों को आउटसोर्स करने का विरोध कर रहे हैं। बैंकों के कर्मचारियों की मांग है कि नोटबंदी के दौरान जो अतिरिक्त काम उन्होंने किया था उसका मेहनताना दिया जाए। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि बैड लोन के निपटारे के लिए कड़ी कार्रवाई के साथ उनके खिलाफ क्रिमिनल मुकदमे दर्ज हों। इसके अलावा सभी कैडरों में एक समान भर्तियां करने की भी मांग है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















