मेरठ, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः विधानसभा चुनावों से पहले जाट आरक्षण पर गरमाई राजनीति पर भाजपा हाई अलर्ट मोड में आ गई। गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मेरठ में जाट समाज के कद्दावर नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आरक्षण पर मोदी सरकार का रुख साफ किया। भरोसा दिया कि जाट आरक्षण पूरी प्रक्रिया के तहत लागू करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे वह कोर्ट में खारिज न हो सके। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री बालियान ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कहा कि पिछली बार कांग्रेस सरकार ने आचार संहिता से एक दिन पहले आनन-फानन में जाट आरक्षण को हरी झंडी दे दी, जबकि इसके लिए केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा सर्वे रिपोर्ट नहीं बनाई गई थी। आयोग के तत्कालीन चेयरमैन ने सुप्रीम कोर्ट में जाट आरक्षण का विरोध कर अड़ंगा लगा दिया था। अब नए चेयरमैन की नियुक्ति हुई है। भरोसा दिया कि केंद्र सरकार संवैधानिक प्रक्रिया के तहत जाट आरक्षण पर आगे बढ़ेगी। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा ने ही यूपी, दिल्ली और राजस्थान में जाटों को आरक्षण दिया, ऐसे में पार्टी की नीयत पूरी तरह साफ है। सात फरवरी को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जाट महासभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसी क्रम में जाट समाज की पंचायत यहां की गई। जाट महासभा के महासचिव युद्धवीर सिंह ने जाट आरक्षण का मुद्दा उठाया तो केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान और हरियाणा सरकार के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस मुद्दे पर भाजपा का पक्ष रखा। वक्ताओं ने मुजफ्फरनगर दंगों में प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। केंद्र में जाट समाज को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की मांग भी उठी। सभा में आठ जिलों से आए लोगों ने भाग लिया, जिसमें जाट सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश महान समेत कई अन्य शामिल हुए।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















