नई दिल्ली/नगर संवाददाताः राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को लेकर विधानसभा में दिल्ली सरकार तथा विपक्ष के बीच जबरदस्त कहासुनी हुई। विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने शहर के प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण की क्षमता पर सवाल उठाया था। पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर नहीं बढ़ रहा है और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने उसे अच्छे तरीके से काबू में कर लिया है। गौरतलब है कि शहर में हवा की गुणवत्ता मंगलवार के खराब की तुलना में बुधवार को बहुत खराब बताया गया। जवाब से असंतुष्ट गुप्ता ने आरोप लगाया कि मौजूदा वित्त वर्ष में करीब 10 महीने का वक्त गुजर चुका है उसके बावजूद सरकार बजट में आवंटित 79 करोड़ रूपए का उपयोग नहीं कर सकी है। पिछले एक साल में प्रदूषण फैलाने वाली कितनी कंपनियों के खिलाफ चालान जारी किया गया है, यह पूछते हुए गुप्ता ने कहा, ‘‘हम सभी को डीपीसीसी की हालत जानते हैं। उसके पास दिल्ली के प्रदूषण से निपटने की क्षमता और इंफ्रांस्ट्रक्चर नहीं है। वह पूरी तरह असफल रहा है।’’ गुप्ता को जवाब देते हुए हुसैन ने आरोप लगाया कि वह मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। इस दिशा में सरकार ने जो भी कदम उठएं हैं उन्होंने उन सभी की जानकारी दी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















