लखनऊ, उत्तर प्रदेश/नीरज कुमारः समाजवादी पार्टी में आंतरिक कलह के बीच शनिवार को अखिलेश खेमे के रामगोपाल यादव एक बार फिर चुनाव आयोग के पास पहुंचे। रामगोपाल ने 205 विधायकों के समर्थन का हलफनामा चुनाव आयोग में दिया। साथ ही रामगोपाल ने फिर दावा ठोंका कि असली समाजवादी पार्टी अखिलेश की अगुवाई वाली है। इसके साथ ही उन्होंने साइकिल चुनाव चिह्न अखिलेश की अगुवाई वाली पार्टी को देने की मांग की। रामगोपाल यादव ने दावा किया कि सपा में 90 फीसदी से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता अखिलेश के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि कुल 5731 में 4716 प्रतिनिधियों के हलफनामे भी हम चुनाव आयोग में दायर करेंगे। इस बीच रविवार को मुलायम सिंह यादव लखनऊ में पार्टी ऑफिस पहुंचे और कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। इस बीच पार्टी पर दावा ठोकने के लिए मुलायम और शिवपाल एक बार फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुलायम खेमा सोमवार को चुनाव आयोग में हलफनामा दाखिल कर सकता है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















