लखनऊ, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः लखनऊ में शनिवार देर रात अचानक मौसम ने करवट बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। ऐसे में तापमान में गिरावट आने से ठंड का प्रकोप भी एकाएक बढ़ गया। बारिश, ओलावृष्टि और बर्फीली हवाओं ने जबर्दस्त गलन पैदा हो गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद सर्दी के मौसम की पहली बारिश ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश होने की वजह से जहां एक ओर ठंड बढ़ गई है, वहीं जानकारों की मानें तो यह गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है। अभी तक विंटर रेन न होने से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें थी। ऐसे में फसल से अच्छी पैदावार लेने के लिए सिंचाई की जरूरत थी। अभी तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा था, जिससे गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा था।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















