फरिदाबाद, हरियाणा/नगर संवाददाताः फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में निर्माणाधईन बिल्डिंग का लेंटर गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने आनन फानन में घायलों को बाहर निकाल कर फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए जिनमें तीन की गंभीर हालत देख कर उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। छत पर काम कर रहे थे तभी उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और लेंटर टूट कर नीचे गिर गया जिसके नीचे वह फंस गए। आसपास के लोगों ने लेंटर को हटाकर बाहर निकाला। वहीं मजदूरों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया की उनके पास 5 घायलों को लाया गया था जिनमें तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और वहां का जायजा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया की हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














