लखनऊ, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः लखनऊ के अलीगंज इलाके में बैंकिंग की कोचिंग करने वाले एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिस हॉस्टल में छात्र रहकर तैयारी कर रहा था उस हॉस्टल में हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। मूलरूप से कपसेठी बनारस का रहने वाला 25 वर्षीय स्वदीप मिश्रा पिछले दो वर्षों से लखनऊ के अलीगंज स्थित मानस बॉयज हॉस्टल के कमरा नंबर 31 में रहकर महिंद्रा कोचिंग से बैंकिग की तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता राजेश ने बताया कि हॉस्टल मालिक विजय मिश्रा उर्फ रिंकू अपने साथी दीपक तिवारी संग स्वदीप के कमरे में गए और जबरन उसके कमरे में शराब पीने का दबाव बनाने लगे इस पर स्वदीप ने अपने कमरे में शराब पीने देने से मना किया। इसी बीच स्वदीप ने फिर से मना किया तो विजय उर्फ रिंकू ने उसे गोली मार दी। इंस्पेक्टर अलीगंज मधुकांत मिश्रा ने बताया कि रिंकू और दीपक समेत कुछ छात्रों को हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















