हमीरपुर, उत्तरप्रदेश/नगर संवाददाताः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बैंक से कैश न मिलने से बीमार एक रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत हो गई। पैसे की तंगी के कारण पूर्व रेलकर्मी का इलाज नहीं हो पा रहा था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर स्कूल छोड़ अपने खाते से चेक के जरिए कैश निकालने इलाहाबाद बैंक गई एक शिक्षिका को मैनेजर ने दुत्कार कर भगा दिया। शिक्षिका ने इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है। देवगांव निवासी रामरतन खंगार (70) रेलकर्मी था। वह कुछ माह से बीमार था। उसका इलाज कानपुर में कराया जा रहा था। तीन दिन पहले यह बुजुर्ग अपने गांव में खुली इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में रुपये निकालने गया था, मगर बैरंग लौटना पड़ा था। पैसे के लिए वह सुमेरपुर कस्बे की एसबीआई शाखा गया, जहां लंबी लाइन के चलते उसे पैसा नहीं मिल सका था। वापस गांव जाते समय उसकी हालत बिगड़ गई और वह रास्ते में गश खाकर गिर गया। हालत गंभीर होती देख परिजन रामरतन को कानपुर के अस्पताल ले गए। मगर पैसे न होने के कारण उसका इलाज नहीं हो सका। मजबूर परिजन बीमार रामरतन को घर ले आए, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















