नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों से कालेधन के खिलाफ अभियान चलाने और लोगों को डिजिटल तथा कैशलेस (नकद रहित) अर्थव्यवस्था अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री ने लोगों को नोटबंदी का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया और सांसदों से लोगों को कैशलेस अर्थव्यवस्था के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। कुमार ने कहा, मोदी ने कहा कि जिस तरह लोगों को चुनाव के समय ईवीएम मशीनों की जानकारी दी जाती है, ठीक उसी तरह लोगों को डिजिटल और कैशलेस अर्थव्यवस्था अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कुमार ने कहा कि भाजपा संसदीय दल ने 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित किए जाने के फैसले को समर्थन देने के लिए लोगों की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। एक दूसरा प्रस्ताव संसद के दोनों सदनों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए पारित किया गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















