नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद वित्तीय अपराधों को रोकने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को देशभर में 50 से अधिक बैंक शाखाओं पर छापा मारकर पुराने नोट बदलने का हवाला कारोबार संबंधी दस्तावेज जब्त किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने यहां बताया कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई आदि बड़े शहरों में 10 बैंकों की 50 से अधिक शाखाओं में विभाग की टीमों ने छापामारी की। इन शाखाओं में बैंक खातों में बहुत बड़ी धनराशि जमा की गई है। यह टीमें आठ नवम्बर को नोटबंदी के बाद खातों में जमा की की गई बड़ी धनराशि को खंगाल रही हैं। उल्लेखनीय की प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में दिल्ली से एक्सिस बैंक के दो अधिकारियों को नोट बदलने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पिछले सप्ताह भी उसने कालाधन रोकने के लिए नोट बदलवा रहे हवाला कारोबारियों के 40 स्थानों पर छापेमारी की थी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















