नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को नोटबंदी के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोकसभा में बयान देने की मांग की। मुलायम ने कहा कि सरकार के नोटबंदी के फैसले से किसान और समाज का कमजोर वर्ग सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। मुलायम ने लोकसभा में कहा, प्रधानमंत्री को लोकसभा में आना चाहिए और सरकार के नोटबंदी के फैसले पर बयान देना चाहिए। सरकार के इस कदम से देश में नकदी संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के आठ नवंबर के नोटबंदी के फैसले से किसान और समाज का कमजोर वर्ग सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। मुलायम ने कहा, किसान बीज नहीं खरीद पा रहे हैं, क्योंकि उनके पास नकदी नहीं हैं और इसलिए वे खेतों में बुआई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, गरीबों और मजदूर वर्ग को काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि उनके पास नकदी नहीं है। केंद्र सरकार ने आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को उसी दिन मध्यरात्रि से अमान्य घोषित कर दिया। सरकार का कहना है कि उसने काले धन व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















