बलरामपुर, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-बलरामपुर मार्ग में डुमरखी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने पस्ता गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, शुक्रवार सुबह कृष्णनगर गांव से तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दलदोहा गांव में रंग-पुताई का काम करने आए थे और शाम को वापस घर लौटे रहे थे। जब वह डुमरखी गांव के पास पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद कृष्णनगर गांव में धनतेरस पर्व की खुशी मातम में बदल गई है। प्रशासन ने मृतक के परिवार वालों को दो-दो हजार रुपए साथ ही क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव ने तीन-तीन हजार की सहायता राशि दी है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















